स्मार्ट मीटर के विरोध में कलेक्ट्रेट पर फूटा गुस्सा, किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र: स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया।
  • किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों और युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और स्मार्ट मीटर व्यवस्था को तुरंत
  • समाप्त
  • करने की मांग उठाई।
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र: स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों और युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और स्मार्ट मीटर व्यवस्था को तुरंत समाप्त करने की मांग उठाई।

Advertisement

प्रदर्शनकारियों का आरोप रहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को मनमाने तरीके से अधिक बिजली बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे आम जनता, खासकर किसान वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जहां बिजली बिल सामान्य आता था, वहीं अब अचानक कई गुना बढ़कर आ रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है।

कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई। मोर्चा के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर हटाकर उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान यह भी चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें