
रवि सिंह
दुद्धी, सोनभद्र। बघाडू वन क्षेत्र के करमडांढ़ गांव के तीन ग्रामीणों को वन विभाग ने जंगल में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार कर वन अधिनियम के तहत न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले करमडांढ़ के जंगल में आग लगने से पेड़-पौधों और प्लांटेशन को भारी नुकसान हुआ था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।मामले में वन विभाग ने रमेश यादव (40 वर्ष), सुनील कुमार (20 वर्ष) और उदय मौर्य (32 वर्ष) को संदिग्ध स्थिति में पकड़कर पूछताछ की और वन अधिनियम व वन्य जीवों को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। तीनों का मेडिकल परीक्षण कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।वहीं, पकड़े गए ग्रामीणों ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वे जंगल में आग लगाने नहीं, बल्कि जंगली फूल बीनने गए थे। उनका कहना है कि बिना ठोस साक्ष्य के उन्हें फंसाया गया है।वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तीनों के खिलाफ पहले भी वन अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं और इनके कारण जंगल व वन्य जीवों को नुकसान हुआ है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










