
AKD।गिरीश तिवारी
चोपन।सोनभद्र-यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जनपद में मेधावियों की चमक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस बार का रिजल्ट एक बार फिर साबित कर गया कि बेटियां हर मोर्चे पर आगे हैं और सफलता की नई परिभाषा गढ़ रही हैं। इंटरमीडिएट में आकृति सिंह ने 90.60% अंक हासिल कर पूरे जनपद में शीर्ष स्थान प्राप्त किया और अपने विद्यालय गुरुद्वारा इंटर मीडिएट कॉलेज, चोपन का नाम रोशन कर दिया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में हरिओम तिवारी ने 90.20% अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि कुषाण कनौजिया और संध्या कुमारी ने 89.50% अंक पाकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं हाईस्कूल में सिंद्धू ने 95.17% अंक प्राप्त कर जनपद में टॉप किया और सोनाँचाल इंटर कॉलेज, घोरावल का गौरव बढ़ाया। अनुप्रिया कुशवाहा ने 94.67% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जो एस वी एम इंटर कॉलेज, खड़िया योगीचौरा की छात्रा हैं। खुशी ने 94.33% अंक के साथ शीर्ष सूची में जगह बनाई, जबकि अन्य मेधावियों ने भी 94% और 93.50% अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










