जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों की बैठक, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र ।कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई समाधान पोर्टल (आईजीआरएस) पर आने वाली शिकायतों के त्वरित
  • और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण को लेकर एक अहम बैठक आयोजित
  • की गई।
  • बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला ने की, जिसमें जिला स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार जनता दर्शन, तहसील दिवस, थाना समाधान दिवस…
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र ।कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई समाधान पोर्टल (आईजीआरएस) पर आने वाली शिकायतों के त्वरित और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला ने की, जिसमें जिला स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार जनता दर्शन, तहसील दिवस, थाना समाधान दिवस और आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों का समय से और प्रभावी समाधान होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर जाकर जांच करें और शिकायतकर्ता से फीडबैक जरूर लें।बैठक में यह भी कहा गया कि निस्तारण के दौरान की गई कार्रवाई के जीपीएस फोटो पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। सभी अधिकारियों को रोजाना पोर्टल लॉगिन कर शिकायतों की समीक्षा करने और समय से उनका समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है।अपर जिलाधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अंतिम समय में शिकायतों का निस्तारण करने या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नमामि गंगे, मनरेगा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें