

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में लेनदेन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक को करीब 8 घंटे तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को रस्सी से बांधकर मारपीट की गई और उसकी चोटों पर नमक तक रगड़ा गया।पीड़ित युवक का आरोप है कि आरोपियों ने उसके माता-पिता से तीन लाख रुपये की मांग भी की। घटना के बाद पीड़ित लगातार तीन दिनों तक कोतवाली का चक्कर लगाता रहा, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










