सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, बंधाया ढांढस

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • राबर्ट्सगंज के लोढ़ी टोल प्लाजा से पहले हुए दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.
  • धर्मवीर तिवारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
  • इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।बताया जा रहा है कि ससनई गांव के लोग एक बारात
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के लोढ़ी टोल प्लाजा से पहले हुए दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बताया जा रहा है कि ससनई गांव के लोग एक बारात समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सोनभद्र आरटीओ कार्यालय के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे धर्मवीर तिवारी ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है और पीड़ित परिवारों के इस कठिन समय में समाज को उनके साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी बात कही। साथ में पूर्व प्रमुख सिंह राजकुमार सिंह योगेश सिंह रहें!

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें