मामा ही निकला मासूम का हत्यारा, 2 घंटे में पुलिस का खुलासा, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।रवि सिंह सोनभद्र ।
  • म्योरपुर थाना क्षेत्र के झरइ टोला में 12 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया।
  • खेत
  • में बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत
Share

AKD।रवि सिंह

सोनभद्र । म्योरपुर थाना क्षेत्र के झरइ टोला में 12 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। खेत में बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एसओजी, सर्विलांस और स्पेशल टीमों को सक्रिय कर जांच शुरू की।जांच के दौरान सामने आया कि इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि बच्ची का दूर का मामा दीपक कुमार पुत्र नंदलाल है, जो पड़ोस में ही रहता था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर आरोपी की घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने न सिर्फ मामले का खुलासा किया, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था भी बनाए रखी है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें