ट्रेलर की टक्कर से आर्टिका पलटी, सवार सुरक्षित, हाईवे पर लगा लंबा जाम

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी डाला।सोनभद्र- तेज रफ्तार का खतरनाक रूप एक बार फिर सामने आया, जहां हाथीनाला थाना क्षेत्र में हाथीनाला से रेणुकूट जाने वाले मार्ग पर जंगल के बीच एक अनियंत्रित
  • ट्रेलर ने पीछे से आर्टिका कार को जोरदार टक्कर मार दी।
  • टक्कर इतनी जबरदस्त
  • थी कि कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Share

AKD।गिरीश तिवारी

डाला।सोनभद्र- तेज रफ्तार का खतरनाक रूप एक बार फिर सामने आया, जहां हाथीनाला थाना क्षेत्र में हाथीनाला से रेणुकूट जाने वाले मार्ग पर जंगल के बीच एक अनियंत्रित ट्रेलर ने पीछे से आर्टिका कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा हाथीनाला थाना से करीब तीन किलोमीटर दूर हाथीनाला-मुर्धवा मोड़ के बीच हुआ।घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए मौके पर चीख-पुकार का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात रही कि कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के कारण मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जाम हटाने और यातायात बहाल कराने का काम शुरू किया।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें