
AKD।गिरीश तिवारी
डाला।सोनभद्र– चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा मोड़ पर बाल विवाह कराए जाने की सूचना से प्रशासनिक टीम में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की।जांच के दौरान टीम ने बालिका के परिजनों से उम्र संबंधी दस्तावेज मांगे, जिसमें स्पष्ट हुआ कि बालिका बालिग है और उसका विधिवत विवाह कराया जा रहा था। इसके बाद टीम ने परिजनों को वैवाहिक कार्यक्रम जारी रखने की अनुमति दे दी।इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के सदस्य सुधा गिरी, धर्मवीर सिंह और राम निहोर के साथ चोपन पुलिस मौजूद रही। टीम ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों और आमजन को जागरूक करते हुए कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुरीति और दंडनीय अपराध है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल विवाह जैसी सूचना मिले तो तत्काल 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन या नजदीकी थाने को सूचित करें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










