रसोइयों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बीईओ  को सौपा ज्ञापन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह दुद्धी (सोनभद्र) खंड शिक्षा क्षेत्र दुद्धी के अंतर्गत
  • परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम भोजन बना रही रसोइयों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर मोर्चा खोला ,जहा आज सोमवार को भारतीय प्रगतिशील महिला समिति की अध्यक्ष ममता मौर्या के नेतृत्व में रसोइया संघ की अध्यक्ष…
  • पत्र के माध्यम से रसोइयों ने प्रशासन पर आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे एक साल में 11 माह कार्य लिया जाता है, लेकिन मानदेय केवल 10 माह का ही दिया जाता…
  • एक महीने का मानदेय काटना उनके साथ
Share

रवि सिंह

दुद्धी (सोनभद्र) खंड शिक्षा क्षेत्र दुद्धी के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम भोजन बना रही रसोइयों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर मोर्चा खोला ,जहा आज सोमवार को भारतीय प्रगतिशील महिला समिति की अध्यक्ष ममता मौर्या के नेतृत्व में रसोइया संघ की अध्यक्ष उषा साहू ने रसोइयों संघ खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी प्रेम शंकर राम को विभिन्न समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपकर समस्या के समाधान हेतु गुहार लगाई। पत्र के माध्यम से रसोइयों ने प्रशासन पर आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे एक साल में 11 माह कार्य लिया जाता है, लेकिन मानदेय केवल 10 माह का ही दिया जाता है। एक महीने का मानदेय काटना उनके साथ अन्याय है। रसोइयों ने बताया कि सरकार द्वारा अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी ₹13,690 प्रति माह निर्धारित है, जबकि उन्हें मात्र ₹2,000 प्रति माह दिया जाता है, जो कि श्रम नियमों का उल्लंघन है। मानदेय कम होने और समय पर भुगतान न होने से रसोइयों के सामने जीविकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है। रसोइया संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया और न्यूनतम मजदूरी के अनुसार भुगतान सुनिश्चित नहीं हुआ, तो वे 5 मई 2026 से उग्र आंदोलन और प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर चिंता देवी ,अकबरी बानो, मालती देवी ,विमला देवी, निर्मला, अंजलि ,अजमुन निशा, सबीना ,रीना ,राधिका, मीना देवी ,सरस्वती, लीलावती, देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी,

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें