रेणुकूट गांधी मैदान के पास किन्नरों के दो गुटों में बवाल, बधाई को लेकर विवाद ने लिया उग्र रूप, घंटों जाम

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र ।पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट स्थित
  • गांधी मैदान के पास सोमवार को उस वक्त
  • अफरा-तफरी मच गई, जब बधाई लेने को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए।
  • शुरुआत
Share


सोनभद्र ।पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट स्थित गांधी मैदान के पास सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बधाई लेने को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और बीच बाजार हंगामे में बदल गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक गुट के सदस्य अपने वाहनों पर चढ़कर जोरदार हंगामा करते रहे और सड़क के बीच खड़े होकर शोर-शराबा करते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। वहीं दूसरा गुट इस पूरे विवाद का वीडियो बनाता रहा और बीच-बीच में तीखी बहस करता दिखा। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय तक नोकझोंक चलती रही, जिससे हालात और बिगड़ते चले गए।

करीब घंटों तक चले इस बवाल का असर यातायात पर भी साफ दिखा। गांधी मैदान के पास मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम की चपेट में आ गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

अचानक हुए इस हंगामे से बाजार में दहशत का माहौल बन गया। दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर निकल आए और स्थिति को देखते रहे, जबकि कई लोग मौके से हटने में ही अपनी भलाई समझते नजर आए। पूरे घटनाक्रम ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें