रेलवे स्टेशन पर बवाल, लाठी-डंडों और रॉड से मारपीट का वीडियो वायरल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • रेलवे स्टेशन परिसर में हुई हिंसक झड़प का वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
  • वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।
  • दोनों ओर से लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों का जमकर इस्तेमाल किया गया।
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। रेलवे स्टेशन परिसर में हुई हिंसक झड़प का वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।

Advertisement

दोनों ओर से लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों का जमकर इस्तेमाल किया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्री जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद आरपीएफ के जवान शुरुआती समय में हालात को काबू में नहीं कर सके। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस हिंसक झड़प में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें