डाला चौकी पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी डाला।
  • सोनभद्र - थाना चोपन अंतर्गत
  • डाला चौकी पर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
  • निरीक्षण के दौरान चौकी पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को जनसुनवाई से जुड़ी शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित
Share

AKD।गिरीश तिवारी

डाला। सोनभद्र – थाना चोपन अंतर्गत डाला चौकी पर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकी पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को जनसुनवाई से जुड़ी शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही आमजन के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया गया।निरीक्षण के दौरान जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन करते हुए प्राप्त प्रार्थना पत्रों और उनके निस्तारण की स्थिति की जांच की गई।

Advertisement

लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया।इसके अलावा चौकी परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, ड्यूटी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी नगर ने पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में सतर्क भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें