जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी, पुलिस अधीक्षक ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • पुलिस कार्यालय पर आयोजित
  • जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ
  • सुना।
Share

गिरीश तिवारी

सोनभद्र। पुलिस कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व प्रकरण सहित अन्य पुलिस संबंधी मामलों की शिकायतें दर्ज कराईं।पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की गुणवत्तापूर्ण और तथ्यपरक जांच की जाए तथा पीड़ितों को कार्रवाई की जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने साफ निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, देरी या उत्पीड़न पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उनमें विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास, संवाद और पारदर्शिता को मजबूत करने पर जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और संतोषजनक समाधान ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें