
AKD।गिरीश तिवारी
ओबरा। सोनभद्र-थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब वन विभाग के पीछे गैस गोदाम रोड स्थित एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की ऊंची-ऊंची लपटें आसपास के आबादी क्षेत्र तक पहुंचने लगीं। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।गोदाम से उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग की भयावहता को देखते हुए लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। आग इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों को अपने घरों और दुकानों की भी चिंता सताने लगी।घटना की सूचना पर ओबरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। शुरुआती अनुमान के अनुसार आगलगी की इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










