
AKD।गिरीश तिवारी
डाला।सोनभद्र– जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन दहन.के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में दर्ज 153 अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों का विधिक निस्तारण कराया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।

कार्यवाही के दौरान राबर्ट्सगंज, चोपन, घोरावल, रामपुर बरकोनिया, पन्नूगंज, रायपुर, बभनी और शक्तिनगर थानों में दर्ज मामलों से संबंधित अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार कुल 693.81 किलोग्राम गांजा, 1.7978 किलोग्राम हेरोइन और 193.633 किलोग्राम डोडा का विनिष्टीकरण कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 35 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।पूरी प्रक्रिया सर्वोच्च न्यायालय और पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत सम्पन्न कराई गई।

मादक पदार्थों का निस्तारण पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए के माध्यम से कराया गया, ताकि इनके दोबारा अवैध इस्तेमाल की संभावना समाप्त हो सके।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










