पत्नी से विवाद के बाद युवक चढ़ा हाईटेंशन टॉवर पर, दो घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब घरेलू विवाद से नाराज एक युवक बिजली के हाईटेंशन ट्रांसमिशन टॉवर पर चढ़ गया।
  • युवक को टॉवर पर चढ़ा देख इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
  • सूचना मिलते ही म्योरपुर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब घरेलू विवाद से नाराज एक युवक बिजली के हाईटेंशन ट्रांसमिशन टॉवर पर चढ़ गया। युवक को टॉवर पर चढ़ा देख इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही म्योरपुर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। बताया जा रहा है कि देवरी गांव निवासी रामलखन गोंड अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी के वापस आने से इनकार करने पर वह नाराज हो गया। युवक का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई थी। इसी बात से आक्रोशित होकर उसने यह कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस युवक को थाने ले जाकर पूरे मामले की जांच और पूछताछ में जुटी हुई है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें