एलपीजी गैस की किल्लत से लोग बेहाल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र ।एलपीजी गैस की किल्लत
  • से आम लोग परेशान हैं।
  • सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस एजेंसियों के बाहर लाइन लगाकर सिलेंडर आने का इंतजार करते रहे।
  • तेज धूप और गर्मी के बीच घंटों खड़े रहने के बाद भी कई लोगों को गैस नहीं मिल सकी।उपभोक्ताओं का कहना है कि शहरी क्षेत्रों में करीब 30 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन…
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र ।एलपीजी गैस की किल्लत से आम लोग परेशान हैं। सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस एजेंसियों के बाहर लाइन लगाकर सिलेंडर आने का इंतजार करते रहे। तेज धूप और गर्मी के बीच घंटों खड़े रहने के बाद भी कई लोगों को गैस नहीं मिल सकी।उपभोक्ताओं का कहना है कि शहरी क्षेत्रों में करीब 30 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन बाद गैस बुकिंग हो पा रही है। वहीं बुकिंग के बाद डीएसी नंबर मिलने पर भी 4 से 6 दिन तक सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि गैस नहीं मिलने से घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि जनपद में एलपीजी लोड कम पहुंचने के कारण होम डिलीवरी व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि डीएसी नंबर आने के बावजूद वे लगातार दो दिनों से एजेंसी के बाहर लाइन लगा रहे हैं। एजेंसी संचालकों की ओर से बार-बार “1 से 2 घंटे में गाड़ी आने” की बात कही जाती रही, जिसके भरोसे लोग एजेंसी के बाहर डटे रहे।वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है और एजेंसी संचालकों की लापरवाही के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। दूसरी तरफ एजेंसी संचालकों का दावा है कि उन्हें पर्याप्त एलपीजी लोड नहीं मिल पा रहा है, जिसकी वजह से यह स्थिति बनी हुई है। फिलहाल गैस की किल्लत से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें