
AKD।गिरीश तिवारी
बीजपुर (सोनभद्र): थाना क्षेत्र के नधिरा गांव स्थित मोटकी मुकुट पहाड़ी के जंगल में शनिवार सुबह एक महिला का बिखरा हुआ नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। चरवाहों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में परिजनों ने मौके पर मिले कपड़ों, चप्पल और पायल के आधार पर नरकंकाल की पहचान म्योरपुर थाना क्षेत्र के झानि पाथर गांव निवासी पार्वती (32) पत्नी विनोद कुमार के रूप में की।जानकारी के अनुसार पार्वती 10 मई को घर से म्योरपुर बाजार जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद उनके पति विनोद कुमार ने 19 मई को म्योरपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को जंगल में नरकंकाल मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पहचान की।पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम और पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय ने भी पहुंचकर जांच की। बीजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शिनाख्त हो चुकी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।परिजनों के मुताबिक पार्वती घर से बाजार जाने के लिए निकली थीं, ऐसे में उनका दूरस्थ जंगल में पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहा है। पार्वती अपने पीछे तीन मासूम बेटियां—श्रेया (8), आर्या (6) और जया (2)—को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










