सोनभद्र। शौच के लिए गए युवक की नदी में डूबने से मौत

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह)।
  • दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुम्हान स्थित
  • गढ़वार टोला में शुक्रवार सुबह एक युवक की नदी में डूबने से मौत
  • हो गई।
Share

Advertisement

दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह)। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुम्हान स्थित गढ़वार टोला में शुक्रवार सुबह एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र कुशवाहा (18 वर्ष) पुत्र राजदेव कुशवाहा, निवासी ग्राम दुम्हान के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे घर से शौच के लिए निकला था। शौच के बाद वह गांव के समीप बह रही लौआ नदी के किनारे पहुंचा और पानी छूने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिर गया। बताया जाता है कि उसने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण उसकी डूबकर मौत हो गई।सुबह ग्रामीणों ने नदी में युवक का शव उतराता देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया।परिजनों के अनुसार धर्मेंद्र मानसिक रूप से अस्वस्थ था तथा उसे मिर्गी की बीमारी भी थी। उनका अनुमान है कि नदी के किनारे पहुंचने के दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा, जिससे वह पानी में गिर गया और उसकी जान नहीं बच सकी।
पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें