विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (AKD।गिरीश तिवारी) डाला।सोनभद्र(AKD।गिरीश तिवारी)- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महादेव सेवा ट्रस्ट द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय चौधरी के तत्वावधान में किया गया।
  • इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
  • पौधारोपण कार्यक्रम में अमरेश उपाध्याय, राघवेंद्र त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी, लवकेश प्रजापति, आकाश उपाध्याय, पीयूष जायसवाल, टुनटुन, मनीष, दिव्येश, डॉ.
Share

(AKD।गिरीश तिवारी)

डाला।सोनभद्र(AKD।गिरीश तिवारी)- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महादेव सेवा ट्रस्ट द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय चौधरी के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

पौधारोपण कार्यक्रम में अमरेश उपाध्याय, राघवेंद्र त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी, लवकेश प्रजापति, आकाश उपाध्याय, पीयूष जायसवाल, टुनटुन, मनीष, दिव्येश, डॉ. रणविजय, आशीष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया और पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर महादेव सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय चौधरी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों को याद दिलाने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें