
सोनभद्र(AKD।गिरीश तिवारी)।घोरावल थाना क्षेत्र में बेलन नदी में मगरमच्छ के हमले से एक 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, दीवा गांव निवासी 12 वर्षीय आदर्श पुत्र बेचन अपने साथियों के साथ बेलन नदी में नहाने गया था। इसी दौरान नदी में मौजूद एक मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे पानी के भीतर खींच लिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और साहस का परिचय देते हुए किसी तरह बालक को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाकर बाहर निकाला।गंभीर रूप से घायल आदर्श को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, बेलन नदी में मगरमच्छ की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










