दर्दनाक सड़क हादसे में धड़ से अलग हुआ युवक का सिर, ग्रामीणों में आक्रोश

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (AKD।गिरीश तिवारी)- सोनभद्र।
  • पन्नूगंज थाना क्षेत्र में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
  • राबर्ट्सगंज-खलियारी स्टेट हाईवे पर पन्नूगंज थाना परिसर से महज 100 मीटर की दूरी पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत
  • हो गई।
Share

(AKD।गिरीश तिवारी)-

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। राबर्ट्सगंज-खलियारी स्टेट हाईवे पर पन्नूगंज थाना परिसर से महज 100 मीटर की दूरी पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया।बताया जा रहा है कि दुर्घटना मृतक के घर से महज कुछ कदम की दूरी पर हुई, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे को अंजाम देने वाला वाहन मौके से फरार हो गया, हालांकि दुर्घटना का पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान में जुटी हुई है।इधर, घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने पन्नूगंज थाने का घेराव कर दिया। थाने के बाहर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उन्होंने शीघ्र कार्रवाई तथा आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की ओर से मामले में अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाई गई, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश तेज कर दी गई है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक को चिन्हित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें