डेढ़ साल से रिटायर होने के बाद 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला शिक्षिका दुद्धी तहसील का काट रही बेवजह चक्कर,अधिकारी मौन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ,दुद्धी, सोनभद्र।
  • रवि सिंह तहसील क्षेत्र के राजकीय आस्थान विद्यालय दुद्धी में कार्यरत
  • रही एक सेवानिवृत्त
  • शिक्षिका पुष्पा देवी ने अपने सेवा निर्वहन काल के अंतर्गत
Share

,दुद्धी, सोनभद्र। रवि सिंह

तहसील क्षेत्र के राजकीय आस्थान विद्यालय दुद्धी में कार्यरत रही एक सेवानिवृत्त शिक्षिका पुष्पा देवी ने अपने सेवा निर्वहन काल के अंतर्गत कटे हुए धनराशि एनपीएस बकाया भुगतानों के निस्तारण की मांग को लेकर तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी सोनभद्र को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान हेतु गुहार लगाई,प्रार्थी पुष्पा देवी निवासी दुद्धी , सहायक अध्यापिका , राजकीय आस्थान विद्यालय दुद्धी ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है,कि उनकी नियुक्ति वर्ष 2011 में हुई थी,तथा 31 मार्च 2025 को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के बाद वह सेवानिवृत्त हो गईं। उन्होंने आरोप यह भी लगाया है,कि सेवा अवधि के दौरान शासनादेश के अनुरूप देय (एन, पी,एस )एवं अन्य वित्तीय लाभों का भुगतान अब तक नहीं दिया गया है। जो की प्रावधान है, कि किसी भी व्यक्ति के सेवानिवृत होने के लगभग एक महीने के अंदर सारे आर्थिक लाभ उसे देय होते हैं,जिससे कि वह अपने घर परिवार के साथ बाकी का समय निर्वहन कर सके,प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया है,कि बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की तरह राजकीय आस्थान विद्यालयों के शिक्षकों को भी चयनित वेतनमान का लाभ दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन विभागीय स्तर पर आदेशों का पूर्ण अनुपालन नहीं किया गया। इसके कारण उन्हें अत्यधिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।सेवानिवृत्त शिक्षिका ने यह भी कहा कि डेढ़ वर्ष सेवानिवृत्ति होने के बाद उन्हें सेवा काल के दौरान सभी देय धनराशि और अन्य भुगतान लंबित होने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराते हुए शासनादेशों के अनुरूप बकाया देयकों का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही कहा है कि इससे उन्हें न्याय मिल सकेगा और लंबे समय से लंबित वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकेंगे। बुजुर्ग शिक्षिका डेढ़ साल से दुद्धी तहसील के चक्कर काटते काटते थक चुकी है,लेकिन उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है,

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें