
डाला।सोनभद्र(AKD।गिरीश तिवारी)-नगर पंचायत डाला बाजार की अध्यक्ष फूलवती कुमारी ने अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जिलाधिकारी सोनभद्र को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण, स्थानीय युवाओं को रोजगार और मलिन बस्तियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाया है। मांगों पर कार्रवाई न होने की स्थिति में 23 जून 2026 से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के संचालन से क्षेत्र में धूल और प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है, जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही फैक्ट्री में स्थानीय युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी है।नगर पंचायत अध्यक्ष ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली, फैक्ट्री से निकलने वाले कचरे और अपशिष्ट पदार्थों के उचित निस्तारण की व्यवस्था कर प्रदूषण पर प्रभावी रोक लगाई जाए। दूसरी, डाला बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए। तीसरी, मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीब और कमजोर परिवारों को किसी भी कीमत पर विस्थापित न किया जाए तथा उनके अधिकारों की रक्षा की जाए।फूलवती कुमारी ने कहा कि यदि प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो 23 जून से नगर पंचायत परिसर में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से जनहित में तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










