विंढमगंज रेलवे स्टेशन के यूपीएस रूम में लगी आग, विद्युत उपकरण जलकर नष्ट

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह।
  • गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • विंढमगंज थाना क्षेत्र स्थित
  • विंढमगंज रेलवे स्टेशन के यूपीएस रूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
Share

रवि सिंह। गिरीश तिवारी

सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र स्थित विंढमगंज रेलवे स्टेशन के यूपीएस रूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कमरे में रखे कई महत्वपूर्ण विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए।आग की तेज लपटों और धुएं के कारण स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने हैंडपंप तथा समरसेबल के पानी से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे अधिकारी और संबंधित विभाग जांच में जुट गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें