संपूर्ण समाधान दिवस में आए 71 मामले, तीन का हुआ निस्तारण

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह दुद्धी, सोनभद्र।
  • तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी निखिल यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
  • समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित
  • कुल 71 प्रार्थना पत्र प्राप्त
Share

रवि सिंह

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी निखिल यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 71 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्राप्त शिकायतों में से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि दो अन्य मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। शेष 68 मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतों का निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर तहसीलदार अंजनी गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडेय, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी दुद्धी रामविलास चौरसिया, खंड विकास अधिकारी म्योरपुर दिनेश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें