आदिवासी महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रिपोर्ट -मनीष कुमार दुद्धी:- विंढमगंज थाना क्षेत्र के बरखोहरा गाँव के टेवनवादामर मजरे में बुधवार को एक आदिवासी महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त
  • कर ली।
  • ज़ब परिजनों को विवाहिता महिला द्वारा फांसी लगाने की खबर पता चला तो परिजन अवाक रह गए।
  • परिजनों ने घटना की सुचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूरजमन यादव को दी।
Share

रिपोर्ट -मनीष कुमार

दुद्धी:- विंढमगंज थाना क्षेत्र के बरखोहरा गाँव के टेवनवादामर मजरे में बुधवार को एक आदिवासी महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। ज़ब परिजनों को विवाहिता महिला द्वारा फांसी लगाने की खबर पता चला तो परिजन अवाक रह गए। परिजनों ने घटना की सुचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूरजमन यादव को दी। ग्राम प्रधान ने तत्काल इसकी सूचना विंढमगंज थाने को दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक महिला विमला देवी पत्नी धनुकी उम्र करीब 28 साल निवासी बरखोहरा की शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजकर घटना की छानबीन में जट गई। महिला किन परिस्थितियों में फांसी लगाई इसका खुलासा समाचार लिखें जाने तक नहीं हो सकी।

Advertisement

सड़क खराब होने के कारण मृतक महिला के घर तक जाने में पुलिस को करनी पड़ी मशक़्कत

विंढमगंज थाना क्षेत्र के बरखोहरा गाँव के टेवनवादामर में बुधवार को फांसी पर लटकी महिला के घर जाने में पुलिस को भी काफ़ी मशक़्कत करनी पड़ी। करीब आधा किलोमीटर तक पुलिस को कीचड युक्त सड़क से होकर महिला के घर पहुंचना पड़ा। एक तो लगातार बारिश और दूसरी ओर सड़क खराब होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस संबंध में ग्राम प्रधान सरिता देवी ने बताया कि उक्त कच्ची सड़क के निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया हैं। यहां तक कि ग्रामीणों ने गाँव के चौपाल व जनसुनवाई में भी सड़क कि समस्या को रखा हैं लेकिन अभी तक इस कोई ध्यान न दिया जाना चिंता का विषय हैं।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें