
ब्यूरो रिपोर्ट | सोनभद्र।
(AKD।गिरीश तिवारी)
सोनभद्र जिले की कोन पुलिस ने साइबर ठगी के एक पीड़ित को त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी पूरी ₹11,300 की धनराशि वापस दिलाकर सराहनीय कार्य किया है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में साइबर टीम की सक्रियता और तत्परता से यह सफलता मिली, जिसकी क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम चेवाड़ीह निवासी चंदन कुमार पांडेय साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। घटना के बाद उन्होंने तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही कोन पुलिस की साइबर टीम हरकत में आई और संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी गई धनराशि को होल्ड कराया। लगातार तकनीकी एवं विधिक कार्रवाई के बाद शुक्रवार को पीड़ित के खाते में पूरे ₹11,300 वापस करा दिए गए।धनराशि वापस मिलने पर चंदन कुमार पांडेय ने सोनभद्र पुलिस, विशेष रूप से थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे आमजन के लिए भरोसा बढ़ाने वाला कदम बताया।
थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा का बयान
थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि “साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पीड़ित तुरंत 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए। समय रहते सूचना मिलने पर बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराकर वापस दिलाने की संभावना काफी बढ़ जाती है। कोन पुलिस साइबर अपराधों के प्रति लोगों को लगातार जागरूक कर रही है और हर पीड़ित को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम या यूपीआई से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। यदि साइबर ठगी का शिकार हों तो बिना देर किए 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










