पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी डाला।सोनभद्र।
  • चोपन थाना पुलिस ने चोरी और चेन स्नैचिंग की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन बेचकर प्राप्त
  • 42,170 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त
Share

AKD।गिरीश तिवारी

डालासोनभद्र। चोपन थाना पुलिस ने चोरी और चेन स्नैचिंग की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन बेचकर प्राप्त 42,170 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को रॉबर्ट्सगंज कचहरी चौक गेट के पास से खुर्शीद आलम उर्फ कोर्शीद आलम (36 वर्ष) निवासी सेवा सदन बाड़ी, डाला (हाल पता ग्राम वर्दिया, थाना चोपन) को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, 9 मई 2026 को डाला निवासी मुद्रिका सेठ की पत्नी प्रभा देवी सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान वीरवल के घर के पास एक युवक उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना चोपन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चेन बेचकर प्राप्त 42,170 रुपये बरामद किए। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें