
सोनभद्र(अरविंद दूबे, गिरीश तिवारी)-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राहुल पाण्डेय के निर्देशन में गुरूवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की टीम द्वारा समय सुबह लगभग 06.30 बजे रेलवे क्रासिंग पन्नूगंज मार्ग से 01 अदद मोटरसाइकिल संख्या- UP 64 AM 9381 से 02 गांजा तस्करों को 14 किलो 450 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 03 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया । इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-576/2023 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । पूछताछ करने पर तस्करों द्वारा बताया गया कि हम लोग गांजा बिहार से खरीदकर प्रयागराज में ले जाकर बेच देते है तथा कुछ गांजा बिहार बार्डर पर ही बेच दिये, जो भी पैसा पाते है उसे आधा-आधा बाट लेते है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
- वकील यादव पुत्र बन्धु यादव निवासी ग्राम चौधरना, थाना अधौरा, जनपद कैमूर (भभूआ) बिहार उम्र लगभग 19 वर्ष ।
- नीरज जायसवाल पुत्र शिवचन्द जायसवाल निवासी ग्राम टिकरी, थाना माण्डा, जनपद प्रयागराज उम्र लगभग 22 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण-
- 14 किलो 450 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत 03 लाख रुपये)
- 01 अदद मोटरसाइकिल संख्या- UP 64 AM 9381 ।
- बिक्री के कुल 16,800 रुपये बरामद ।
गिरफ्तारी /बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम का विवरणः-
- प्रभारी निरीक्षक श्री लक्ष्मण पर्वत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
- उप निरीक्षक धर्मेन्द्र यादव, चौकी प्रभारी कांशीराम आवास, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
- हे0का प्रमोद सिंह कुशवाहा, हे0का0 राघवेन्द्र सिंह, आरक्षी रमेश कुमार व आरक्षी विरेन्द्र कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










