25 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • वांछित
  • और पुरस्कार घोषित
  • अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
Share

सोनभद्र। वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी गौ-तस्कर करियवा यादव उर्फ राजबहादुर को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, थाना रायपुर में 18 जून 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 89/2026 में करियवा यादव उर्फ राजबहादुर वांछित था। उसके खिलाफ धारा 109 बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।रायपुर और रामपुर बरकोनिया पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार सुरागरसी करते हुए 8 अगस्त 2026 की रात करीब 12:50 बजे अभियुक्त को उसके घर के पास ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में रायपुर थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया, रामपुर बरकोनिया थानाध्यक्ष राम सिंहासन शर्मा समेत दोनों थानों के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें