
AKD।गिरीश तिवारी
डाला।सोनभद्र
सावन के पावन दूसरे सोमवार के अवसर पर डाला स्थित वैष्णो मंदिर परिसर में अग्रवाल धर्मार्थ समिति की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। भगवान शिव की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा।अग्रवाल धर्मार्थ समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया।

भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।समिति के अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और सेवा का विशेष अवसर है। जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। समिति का प्रयास है कि धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सेवा के कार्य भी निरंतर किए जाते रहें।

उन्होंने कहा कि समिति आगे भी इसी तरह धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करती रहेगी।भंडारे के आयोजन में समिति के सचिव राहुल गोयल, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, नवनीत अग्रवाल, राजकुमार गोयल, जगदीश बंसल, राजेंद्र गर्ग, कृष्ण कुमार गर्ग, लोकेश गर्ग समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने पूरे आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










