अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी चोपन/सोनभद्र।
  • विश्व हिंदू परिषद सोनभद्र की बैठक मंगलवार को चोपन स्थित
  • जिला अध्यक्ष के कार्यालय में हुई।
  • अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विद्या शंकर पांडे ने सभी प्रखंड पदाधिकारियों से 13 और 14 अगस्त
Share

AKD।गिरीश तिवारी

चोपन/सोनभद्र। विश्व हिंदू परिषद सोनभद्र की बैठक मंगलवार को चोपन स्थित जिला अध्यक्ष के कार्यालय में हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विद्या शंकर पांडे ने सभी प्रखंड पदाधिकारियों से 13 और 14 अगस्त को बजरंग दल के बैनर तले न्याय पंचायत स्तर पर अखंड भारत संकल्प दिवस समारोहपूर्वक मनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि देश की जो सीमाएं विभिन्न परिस्थितियों के कारण विभाजित हो गई हैं, उनके पुनः एकीकरण के लिए समाज को जागरूक करना आवश्यक है। लोगों को देश की अखंडता और विभाजित सीमाओं का स्मरण कराते हुए राष्ट्रहित में संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अखंड भारत का संकल्प प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने हृदय में दृढ़ता के साथ धारण करना होगा।बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष जनार्दन जी और प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी की उपस्थिति रही। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख बृजेश मोदनवाल, जिला गोरक्षा प्रमुख जयप्रकाशधार दुबे, प्रखंड उपाध्यक्ष नागेश सिंह, प्रखंड मंत्री सोनू मोदनवाल, सह प्रखंड मंत्री श्याम सुंदर निषाद, प्रचार-प्रसार प्रमुख सुजीत शर्मा, गोरक्षा प्रमुख विकास गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें