रिहंद जलाशय में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र में रिहंद जलाशय में अज्ञात
  • शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
  • सिरसोती गांव के सामने जलाशय में औंधे मुंह उतराया शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
  • शव किसका है और आखिर वह जलाशय तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
Share

सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र में रिहंद जलाशय में अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सिरसोती गांव के सामने जलाशय में औंधे मुंह उतराया शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शव किसका है और आखिर वह जलाशय तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव के सामने रिहंद जलाशय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों की नजर पानी में उतराए एक अज्ञात शव पर पड़ी। बताया जा रहा है कि जलाशय में बारिश के बाद बड़ी संख्या में लकड़ियां और अन्य सामग्री किनारे जमा हो गई है, जिसे देखने और छांटने के लिए ग्रामीण जलाशय के किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में औंधे मुंह पड़े शव पर गई तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी गांव में दी, जिसके बाद चौकीदार के माध्यम से बीजपुर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जलाशय से शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक जलाशय तक कैसे पहुंचा, उसकी मौत पानी में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इन सवालों का जवाब पुलिस की जांच और शव की पहचान के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और पहचान कराने की कार्रवाई के साथ मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव के सामने रिहंद जलाशय का पूरा मामला।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें