समाधान दिवस में सुनी गयी समस्याएं

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र (आलोकपति तिवारी) - उ0प्र0 शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन हेतु दिये गये आदेश के…
  • प्राप्त
  • शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र 5 नगर पंचायत
  • घोरावल में 2, नगर पंचायत
Share

सोनभद्र (आलोकपति तिवारी) – उ0प्र0 शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन हेतु दिये गये आदेश के क्रम में आज सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में श्रीमती रूबी प्रसाद, मा0 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सोनभद्र, श्री विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षता में सम्भव दिवस सम्पन्न हुआ। प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र 5 नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 3, नगर पंचायत चोपन में 4, नगर पंचायत ओबरा में 1, नगर पंचायत रेनुकूट में 1, नगर पंचायत पिपरी में 0, नगर पंचायत दुद्धी में 0, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 1, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई पेयजल व मार्ग प्रकाश से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
श्रीमती रूबी प्रसाद, मा0 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सोनभद्र, द्वारा बताया गया कि नवरात्र पर्व के दृष्टिगत नगर में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल व मार्ग प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराये जाने हेतु सम्बन्धित कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें