शिवद्वार वीट के सिगरा बस्ती में खेत में मिला विशालकाय मगरमच्छ

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • घोरावल(राजेंद्र मानव) - कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार वीट अन्तर्गत
  • सिगरा बस्ती में सोमवार को अल सुबह खेत
  • में विशालकाय मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत
  • व्याप्त
Share

घोरावल(राजेंद्र मानव) – कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार वीट अन्तर्गत सिगरा बस्ती में सोमवार को अल सुबह खेत में विशालकाय मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार वीट अन्तर्गत सिगरा बस्ती में सोमवार को अल सुबह सुदन मौर्या के घर के समीप खेत में ग्रामीणो द्वारा विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद को मोबाइल फोन के द्वारा दी। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी ने वन दरोगा राजन मिश्रा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर भेजा, जहां वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सहयोग से काफी मशक्कत कर रेस्क्यू कर सात फीट विशालकाय मगरमच्छ पकड़ कर सोमवार को सुबह करीब 11 बजे सुरक्षित मुक्खा जलाशय में छोड़ दिया गया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें