छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • घोरावल(राजेंद्र मानव) -मिशन शक्ति के चौथे चरण में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय हिरनखुड़ी में छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकालकर ग्रामीणों को नारी सुरक्षा,नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन विषयों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।छात्र छात्राओं ने…
  • इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित
  • गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल और शिवद्वार चौकी प्रभारी चंद्रशेखर ने छात्र छात्राओं एवं ग्रामीणों को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत
  • विभिन्न टोल फ्री नंबर 112,1090, 1930, 108,102, 1098 की जानकारी दी गई व यातायात
Share

घोरावल(राजेंद्र मानव) -मिशन शक्ति के चौथे चरण में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय हिरनखुड़ी में छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकालकर ग्रामीणों को नारी सुरक्षा,नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन विषयों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।छात्र छात्राओं ने सैनिक भेष भूषा में “नारी एक रूप अनेक”, “मैं दुर्गा हूं”, ‘ मैं मां काली हूं”, “मैं इंदिरा गांधी हूं”, “मैं कल्पना चावला हूं” जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांव में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल और शिवद्वार चौकी प्रभारी चंद्रशेखर ने छात्र छात्राओं एवं ग्रामीणों को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत विभिन्न टोल फ्री नंबर 112,1090, 1930, 108,102, 1098 की जानकारी दी गई व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों से यह अनुरोध किया गया कि वे परिजनों को भी आज बताई गई बातों से जागरूक करें, ताकि उनके सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य का निर्माण हो सके। कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान सियाराम यादव और विद्यालय प्रभारी सुनील कुमार मौर्य ने बालिका शिक्षा पर जोर देेेते हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें