अंधविश्वास के चक्कर में हुई थी युवक की हत्या, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (संजय सिंह) सोनभद्र।
  • जुगैल थाना क्षेत्र के कुरक्षा गांव में 17 अक्टूबर को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आज खुलासा करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया  इस दौरान पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा…
  • बताया गया कि शुक्रवार को मंती देवी पत्नी सुखलाल केवट निवासिनी ग्राम कुरछा ने जुगैल पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया है कि  बिन्दु केवट पुत्र जोखू केवट 35 वर्ष, देवान पुत्र जोखू उम्र 38…
  • निवासीगण  कुरछा ने मेरे नाम की भूमि को कब्जा करने के लिए अपने हाथों में टांगी, बलुआ व लाठी लेकर मेरे घर आकर मेरे पति सुखलाल केवट उम्र लगभग 62 वर्ष को मारकर गम्भीर रुप…
Share

(संजय सिंह)

Advertisement

सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के कुरक्षा गांव में 17 अक्टूबर को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आज खुलासा करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया  इस दौरान पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बताया गया कि

शुक्रवार को मंती देवी पत्नी सुखलाल केवट निवासिनी ग्राम कुरछा ने जुगैल पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया है कि  बिन्दु केवट पुत्र जोखू केवट 35 वर्ष, देवान पुत्र जोखू उम्र 38 वर्ष, जोखू पुत्र स्व0 दिग्पाल 55 वर्ष, देवरजवा पत्नी जोखू केवट, पुतरिया पत्नि विन्दु केवट 32 वर्ष समस्त निवासीगण  कुरछा ने मेरे नाम की भूमि को कब्जा करने के लिए अपने हाथों में टांगी, बलुआ व लाठी लेकर मेरे घर आकर मेरे पति सुखलाल केवट उम्र लगभग 62 वर्ष को मारकर गम्भीर रुप घायल कर दिये। घटना के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज घटना में संलिप्त तीन अभियुक्त जोखू पुत्र स्व0 दिग्पाल, पुतरिया पत्नि विन्दु केवट, बुद्धन केवट पुत्र गेदालाल निवासी  कुरछा, थाना जुगैल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक ने कह दिया यह बात

अपर पुलिस अधीक्षक कालु सिंह ने बताया की हत्या में शामिल वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम बनाई गई है उनकी भी जल्द ही गिरफ्तारी होगी गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि हमारा जमीन का विवाद बँटवारा होकर पहले ही खतम हो चुका है सुखलाल के लोग अपनी जमीन जोतते है और हमारी जमीन को छोड़ दिये है। घटना का मुख्य कारण है कि विन्दु का 04 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश बीमार था झाड़-फूंक इलाज के बाद भी ठीक नहीं हुआ दिनांक 17 अक्टूबर को उसकी मृत्यु हो गयी तो शुक्रवार को गांव के ही हमारे रिश्तेदार ओझा बुद्धन ने बताया कि सुखलाल ने अपना भूत दिया है। जिसके कारण बच्चा मर गया, बच्चे की आत्मा की शांति तभी होगी जब सुखलाल की मौत होगी। इसी कारणवश हमलोगो ने सुखलाल पर हमला कर उसे मारा है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें