
(रवि कुमार सिंह )
दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी पर बीती देर शाम लगभग 7:30 बजे मेले से परिजनों को घर छोड़कर जाबर पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करने जा रहे दिलीप कुमार उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र लक्ष्मण निवासी गढ़दरवा थाना हाथी नाला की रजखड़ घाटी उतरते वक्त किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वाहन फरार हो गया। सड़क पर आने जाने वाले राहगीरो ने दुद्धी कोतवाली को मृत अवस्था मे पड़े युवक की सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दुद्धी नागेश कुमार सिंह ने शव को कब्जे में ले युवक की शिनाख्त कराया सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक को देखकर पुष्टि किया तत्पश्चात पुलिस ने पंचनामा का पीएम हेतु शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शव विच्छेदन गृह भेजवा दिया एवं अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई। युवक की मौत से दशहरे त्यौहार की शाम पूरे गांव में मातम छा गया।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










