पुण्यतिथि पर याद किए गए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज में मनाया गया बाबा साहब की पुण्यतिथि।
  • मनीष कुमार (दुद्धी सोनभद्र) 6 दिसंबर को बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को लेकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया,सर्वप्रथम डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प,माला अर्पित
  • कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया ,और छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्या एवं शिक्षिकाओं द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जीवनी के बारे मे बताया गया।
  • विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य ने बाबा साहेब के पुण्यतिथि के अवसर पर छात्राओं को संबोधित
Share

राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज में मनाया गया बाबा साहब की पुण्यतिथि।

Advertisement

मनीष कुमार

(दुद्धी सोनभद्र) 6 दिसंबर को बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को लेकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया,सर्वप्रथम डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प,माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया ,और छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्या एवं शिक्षिकाओं द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जीवनी के बारे मे बताया गया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य ने बाबा साहेब के पुण्यतिथि के अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान रचयिता डॉ अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस भारत मे हर साल 6 दिसम्बर क़ो
पुण्यतिथि के रूप मे मनाया जाता है।क्योंकि इनकी मृत्यु 6 दिसंबर 1956 को हुई थी। जिनकी पुण्यतिथि महा परिनिर्वाण दिवस के रूप मे मनाया जाता है, जिन्होने पुरे समाज मे व्याप्त कुरीतिया छुवाछूत , दलितों के उत्थान, महिलाओ और मजदूरों से भेदभाव जैसी कुरीति क़ो लेकर आवाज बुलंद कर देश के लोगों को जगाने का काम किया था, बाबा साहब क़ो भारतीय संविधान का रचयिता भी माना जाता है।वही अन्य लोगो ने भी विस्तार से जानकारी दिया, इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी की रितिका श्रीवास्तव. प्रवक्ता डॉक्टर दिव्या राय, रचना, निशा सिंह पटेल, डॉ. प्रीति शर्मा, सहायक अध्यापक, कुसुम सिंह, वर्षा, कुमारी मनीषा, अशोक मिश्रा, जितेंद्र तिवारी,समुद्री देवी, विशाल कुमार, सहित सैकडो छात्राए मौजूद है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें