एसबीए चुनाव: अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 6 प्रत्याशियों ने लिया पर्चा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2023~24 के लिए हो रहे मतदान के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सहित
  • भिन्न-भिन्न पदों के लिए कुल 36 प्रत्याशियों ने पर्चा लिया।
  • जिसमें सर्वाधिक 6 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए पर्चा लिया।
Share

सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2023~24 के लिए हो रहे मतदान के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सहित भिन्न-भिन्न पदों के लिए कुल 36 प्रत्याशियों ने पर्चा लिया। जिसमें सर्वाधिक 6 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए पर्चा लिया। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, प्रकाशन और प्रशासन के तीन पद और सदस्य कार्यकारिणी के 12 पदों को छोड़कर शेष सभी पदों पर मुकाबला होगा। हालाकि आगामी 12 व 13 दिसंबर को पर्चा दाखिल होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 प्रत्याशी विनय कुमार सिंह,धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, पूनम सिंह, ओम प्रकाश राय, रमेश देव पांडेय व अरुण कुमार मिश्रा ने पर्चा लिया।

Advertisement

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी शारदा प्रसाद मौर्या एवं लालता प्रसाद पाण्डेय, महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी अरुण कुमार सिंघल, राजीव कुमार सिंह गौतम व अखिलेश कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए तीन प्रत्याशियों दिलीप कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार मिश्रा एवं संतोष कुमार सिंह तथा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए चार प्रत्याशी सीताराम चौहान, अनुज प्रसाद अवस्थी, आशुतोष कुमार दुबे व मोहित कुमार मिश्रा, संयुक्त मंत्री प्रशासन दुर्गाशंकर चौबे, प्रकाशन विवेक कुमार पांडेय व श्यामकिशोर, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों अनिल कुमार पाण्डेय , उमेश कुमार शुक्ल व राजकुमार सिंह ने पर्चा लिया है। वही सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए 6 प्रत्याशी अनुराग सिंह पटेल, सत्यनारायण गुप्ता, सतीश कुमार चौबे, आनंद कुमार श्रीवास्तव, राकेश धर द्विवेदी व योगेश कुमार एवं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए 6 प्रत्याशी दिनेश दत्त पाठक, अरुण कुमार  पांडेय, सत्यदेव पांडेय, विवेकानंद चौबे, संतोष कुमार जैन व यशवंत कुमार सिंह ने पर्चा लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि 12 दिसंबर एवं 13 दिसंबर को  प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। उधर  प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया गया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें