सोनभद्र :मीट व्यापारी हुए एकजुट किया यह ऐलान

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • नगर कस्बे में उचित
  • स्थान पर दुकान दिए जाने की किया मांग।
  • जब तक कोई उचित
  • स्थान नहीं दुद्धी में कोई मीट मांस मछली की दुकान नहीं , (संजय कसेरा) संवाददाता -रवि सिंह (दुद्धी सोनभद्र) दुद्धी कस्बा के सटे हुए गांव मल्देवा में स्थित
Share

नगर कस्बे में उचित स्थान पर दुकान दिए जाने की किया मांग।

Advertisement

जब तक कोई उचित स्थान नहीं दुद्धी में कोई मीट मांस मछली की दुकान नहीं , (संजय कसेरा)

संवाददाता -रवि सिंह

(दुद्धी सोनभद्र) दुद्धी कस्बा के सटे हुए गांव मल्देवा में स्थित पिकनिक स्थल महुआ के पेड़ के पास संयुक्त रूप से सहभोज कार्यक्रम का आयोजन अपने दुख सुख को बांटने हेतु आयोजित किया गया, जिसके दौरान यह बताया गया कि दुद्धी के वार्ड नंबर 5 मल्देवा सड़क के किनारे लगे पटरियों व निजी भूमि पर बनाए दुकानों को बीते दिन नगर प्रशासन ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में दुकानों पर बुलडोजर चला दिया गया ,जिससे हम सभी की दुकाने टूट गई और दुकान में रखें सभी सामान भी दब कर रह गए ,जिससे दुकानदारों में अफ़रा तफरी का माहौल बना रहा, कई दुकानदारों ने नगर प्रशासन के हाथ पांव तक जोड़े लेकिन प्रशासन ने एक नहीं सुनी और बुलडोजर चलाता रहा सभी दुकानें ध्वस्त होने के उपरांत आज शुक्रवार को सभी मीट मछली मुर्गा व्यापारी अपने दुकानों के ऊपर बुलडोजर चलाकर दुकान तोड़े जाने से दुख का हम सभी पर पहाड़ टूट पड़ा है, अपने अपने दुख को लेकर,इस घड़ी में एक दूसरे का दर्द को बाटने के लिए पिकनिक स्थल पर इकट्ठा हुए और सभी ने संयुक्त रूप से सहभोज का कार्यक्रम किया है। और अपने घर के परिवारजनों के दुख दर्द को साझा किया जा रहा है।इसके बाद सभी ने सर्व समिति से यह निर्णय लिया, कि दुद्धी नगर में कहीं भी मीट मुर्गा मछली नहीं बिकेगा ,जब तक हम सभी व्यापारियों को प्रशासन के द्वारा उचित स्थान मुहैया नहीं कराया जाता , इस दौरान मछली विक्रेता संजय ठठेरा ने बताया कि हम सब अब क्या करेंगे अब तो बुलडोजर भी चल गया और कुछ बचा भी नहीं कैसे परिवार जनों का जीवकोपार्जन होगा, और जो सर पर इतना कर्ज है, वह कैसे चुकता होगा अपनी चिंता को व्यतित करते हुए कहा कि जब तक दुद्धी नगर में उचित स्थान दुकान के लिए नहीं दिया जाता ,तब तक हम सब मछली मांस की दुकान अब नहीं लगाएंगे, वही सभी मीट व्यापारियों नगर प्रशासन द्वारा बिना स्थान दिए दुकानों पर बुलडोजर चलाई जाने की कड़ी निंदा भी किया। बिना बसाए किसी की रोजी-रोटी के जारे को नहीं उखाड़ना चाहिए यह नया संगत नहीं है, इस मौके पर लक्ष्मण सोनकर संजय रोहित महेश सिराज इकबाल जमील जलाल कलाम सोनू खलील सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें