निजी हास्पिटलो पर गिरी गांज, कई पाथोलाजी पर भी हुई कार्यवाई

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश में निजी चिकित्सालय, क्लिनिक, पैथोलॉजी बिना पंजीयन के अवैध रूप से संचालित
  • पाये गये हॉस्पिटल पर हो रही कार्रवाई के क्रम में निरीक्षण के दौरान दर्जनों पर विभाग द्वारा कार्यवाई की गई।
  • विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एबी पैथोलाजी, मधुपुर शिव पैथोलाजी मधुपुर, बहामान्नद पैथोलाजी मधुपुर अवैध रूप से संचालित
Share

सोनभद्र। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश में निजी चिकित्सालय, क्लिनिक, पैथोलॉजी बिना पंजीयन के अवैध रूप से संचालित पाये गये हॉस्पिटल पर हो रही कार्रवाई के क्रम में निरीक्षण के दौरान दर्जनों पर विभाग द्वारा कार्यवाई की गई। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एबी पैथोलाजी, मधुपुर शिव पैथोलाजी मधुपुर, बहामान्नद पैथोलाजी मधुपुर अवैध रूप से संचालित व पंजीकरण न होने की दशा में सील कर दिया गया। उसके साथ ही संकेत हॉस्पिटल राबर्ट्सगंज में लगातार निरीक्षण करने पर चिकित्सक नहीं पाये गये जिसको पंजीकरण निरस्त करने हेतु नोटिस जारी किया गया कमोवेश यही हाल सिटी हॉस्पिटल इमरती कालोनी राबर्ट्सगंज,

Advertisement

परमहंस हॉस्पिटल उरमौरा,उपकार हॉस्पिटल ककराही, लाईफ केयर हॉस्पिटल ककराही हॉस्पिटल में लगातार निरीक्षण करने पर चिकित्सक नहीं पाये गये जिसको पंजीकरण निरस्त करने हेतु नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही सरिता हॉस्पिटल उमौरा राबर्ट्सगंज का संचालन बन्द कर दिया गया है। इसके साथ ही पूर्वांचल हॉस्पिटल चतरा अवैध रूप से संचालित व पंजीकरण न होने की दशा में सील कर दिया गया है। साथ ही यश दीप हॉस्पिटल रामगढ़  हॉस्पिटल में निरीक्षण करने पर चिकित्सक न होने के कारण स्पष्टीकरण हेतु नोटिस जारी किय गया है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें