कांग्रेस के संवाद कार्यशाला में कार्यकर्ताओं की दिखी नाराजगी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • राबर्ट्सगंज नगर स्थित
  • एक मैरेज हाल में कांग्रेस का जनपदीय संबाद /कार्यशाला आयोजित
  • की गई।
Share

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक मैरेज हाल में कांग्रेस का जनपदीय संबाद /कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कॉंग्रेस के राष्ट्रीय सचिव यूपी प्रभारी राजेश तिवारी जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में यूपी कॉंग्रेस के महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह और प्रदेश सचिव राकेश मौर्य जी शमिल रहे। कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्वाद कार्यक्रम में ब्लाकों के अध्यक्ष और न्याय पंचायत अध्यक्ष और महिला कॉंग्रेस, युवा कॉंग्रेस, सेवा दल, शहर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम मे भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने ब्लाक अध्यक्ष और न्याय पंचायत से सीधे संवाद करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए राजेश तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे जोश से संगठन के कामों को करने के लिए तैयार रहें। न्याय पंचायत से लेकर बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता लग जाये, कॉंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गाँधी जी भारत जोड़ों न्याय यात्रा मणिपुर से सुरु कर चुके है, पूरे देश मे राहुल गांधी जी किसान, नौजवानों, महंगाई बेरोजगारी जैसे मामलों के लिए सडकों पर पैदल यात्रा कर रहे हैं। आम जनता के न्याय के लिए सडकों पर संघर्ष कर रहे हैं। बीजेपी सरकार मे महंगाई बेरोजगारी, महिलाओं पर अपराध के मामले मे लगतार बढ़ रहे है। किसान बेहाल है।2024 के लोकसभा चुनाव मे बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा, जनता ने मन बना लिया है। यूपी कॉंग्रेस प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता पूरे जोश से लगकर काम करे। यूपी कॉंग्रेस प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी राकेश मौर्य ने कहा कि बीजेपी सरकार मे कानून व्यवस्था ध्वस्त है। जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि जनपद मे संगठन के मजबूती के लिए गाव गाव जाकर संगठन मे काम करने वाले लोगों को मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन शहर कॉंग्रेस अघ्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने किया। उक्त मौके पर यूपी कॉंग्रेस के प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान, पीसीसी सदस्य फरीद अहमद, पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा जी, रॉबर्ट्स गंज लोकसभा प्रत्याशी डाक्टर राम आधार जोसेफ, राजेश द्विवेदी, कॉंग्रेस पूर्व अध्यक्ष रमेश देव पांडेय, चंद्रकांत शर्मा, जगदीश मिश्रा, चंदौली कॉंग्रेस प्रवक्ता शशि उपाध्याय , महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष ऊषा चौबे, सेवा दल जिला अध्यक्ष कैशलेस पाठक, जगदीश मिश्रा, गोपाल पाठक, कॉंग्रेस प्रवक्ता शत्रु जय मिश्रा, बृजेश तिवारी, आशुतोष दुबे नागेश मणि पाठक,संगीता श्रीवास्तव, बेबी सिंह, संगीता खर वार, विनोद तिवारी, कन्हैया पांडे, निगम मिश्रा, बंशीधर पांडे, धीरज पांडे, रामेश्वरम यादव, जितेन्द्र पांडे, मदन गुप्ता, विनय कांत चौबे, सहित तमाम लोगों मौजूद रहे।

Advertisement

बूथ व मंडल अध्यक्ष भी रहे नाराज, सुनाई अपनी पीड़ा

राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक मैरेज हाल में कांग्रेस का जनपदीय संबाद /कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष के कार्यकर्ता काफी नाराज दिखे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में आया मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि से अपनी पीड़ा भी सुनाई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिले में जो भी पार्टी के कार्यकर्ता है वह स्थानीय कार्यकर्ताओं की बातों को अंदाज कर देते हैं और मनमाने तरीके से कार्य करते हैं, इस प्रकार से संगठन नहीं चलेगा। यहां तक कार्यकर्ताओं का कहना था कि विधानसभा लोकसभा के चुनाव में भी स्थानीय कार्यकर्ताओं की ऊपेक्षा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता है, जिससे चलते दिन प्रतिदिन पार्टी से कार्यकर्ताओं का मोह भंग होता चला जा रहा है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें