पूर्व सांसद ने फहराया तिरंगा, बच्चों को लेकर कह दी यह बात

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राजा नरेंद्र सिंह कुशवाहा इंटर कालेज के प्रबंधक एवं पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा द्वारा विद्यालय पहुंचकर ध्वजा रोहड़ किया गया।
  • इस दौरान बच्चों ने अनेक प्रकार के संस्कृतिक देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति भी की।
  • साथ
Share

सोनभद्र। 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राजा नरेंद्र सिंह कुशवाहा इंटर कालेज के प्रबंधक एवं पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा द्वारा विद्यालय पहुंचकर ध्वजा रोहड़ किया गया। इस दौरान बच्चों ने अनेक प्रकार के संस्कृतिक देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति भी की। साथ ही देश भक्ति का पाठ भी बच्चों को पढ़ाया गया।

Advertisement

उल्लेखनीय है की राबर्ट्सगंज विकास खंड के कुरहुल गांव में स्थित राजा नरेंद्र सिंह कुशवाहा इंटर कालेज परिसर में आज तिरंगा फहराया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक नरेंद्र सिंह कुशवाहा द्वारा तिरंगा फहराया गया इसके साथ ही राष्ट्रगान के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह कुशवाहा रहे।

Advertisement

मुख्य अतिथि ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में बच्चो ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। विद्यालय के बच्चों को अध्यापकों द्वारा बताया गया कि आज पूरा भारत वर्ष 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। स्कूल में ध्वजारोहण कर हमारे देश के हजारों स्वतंत्रता सेनानी को विशेष तौर अंबेडकर जी द्वारा किए गए कार्यों को भी बच्चों को बताया गया। इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश में आजादी बड़े ही कड़ी मशक्कत के बाद हमारे देश के बीच सपूतों ने पाई थी। इसके बाद भारत का संविधान आज ही के दिन 74 वर्ष पूर्व लिखा गया था। जिस संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर रहे और उन्होंने हजारों जातियां को एक समूह में बांधने का काम किया था। संविधान के माध्यम से उन्होंने देश में जो दबे पिछले लोग थे उनको ऊपर उठाने का कार्य किया जिससे उनका विकास हो सके। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, अध्यापिका, बच्चों समेत क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें