झोपड़ी के पीछे मेडिकल स्टोर के नाम पर होता है सर्जरी प्लास्टर सहित अन्य इलाज

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (रिपोर्ट रवि कुमार सिंह)  दुद्धी, सोनभद्र।
  • जिले में अवैध अस्पताल का संचालन किस तरह होता हैं ?
  • यह देखना हो तो आप दुद्धी क्षेत्र में देख सकते हैं।
  • ऐसा ही एक मामला दुद्धी क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बना हुआ हैं।
Share

(रिपोर्ट रवि कुमार सिंह) 

Advertisement

दुद्धी, सोनभद्र। जिले में अवैध अस्पताल का संचालन किस तरह होता हैं ? यह देखना हो तो आप दुद्धी क्षेत्र में देख सकते हैं। ऐसा ही एक मामला दुद्धी क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बना हुआ हैं। दुद्धी सीएचसी से मात्र एक -डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर मेन रोड पर बाहर से सीमेंट शैड वाली झोपड़ी के पीछे पक्के मकान में बेखौफ़ इलाज किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। चर्चाओं की मानें तो जिस तरह बीडर गाँव में मेन रोड पर कई वर्षों से अस्पताल का संचालन बेखौफ़ किए जाने की बात बताई जा रहीं हैं. उससे स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से भी इनकार नहीं की जा सकती हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती और सीएमओ एवं नोडल के समय समय पर छापमारी के बाद भी इस तरह दुद्धी क्षेत्र में अस्पताल का चलना स्थानीय स्वास्थ्य महकमा पर सवाल खड़े करने के लिए काफ़ी हैं। आखिर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की नजर इस तरह के अस्पताल पर नहीं गई या नजर को छुपाने के लिए नजराने की व्यवस्था कर दी गई हैं। यह जाँच का विषय हैं। हालांकि जिस तरह झोलाछाप डॉक्टर अपने आपको एमबीबीएस की हनक के साथ पूरी दावे के साथ मरीज का इलाज कर रहें हैं, उससे स्वास्थ्य महकमे पर सवाल उठनी लाजिमी हैं। इस सम्बन्ध में नोडल डॉ जी एस यादव ने कहाँ कि इस तरह अस्पताल चलने की जानकारी नहीं हैं। यदि ऐसा हैं तो छापमारी कर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें