कोहरे में खेला मौत का खेल, चार की मौत, चार घायल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • कुशीनगर।
  • हाटा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 28 जोल्हिनिया क्रॉसिंग पर एक ही ऑटो में ट्रक तथा आर्टिका कार ने जोरदार टक्कर मार दिया।
  • ऑटो में सवार आठ व्यक्तियों में से चार की मौत
  • हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल है।
Share

कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 28 जोल्हिनिया क्रॉसिंग पर एक ही ऑटो में ट्रक तथा आर्टिका कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। ऑटो में सवार आठ व्यक्तियों में से चार की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सभी लोग गोरखपुर राज आई हॉस्पिटल से आंख दिखाकर घर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कैंप के माध्यम से सभी लोग आंख दिखाने गए थे। तीन दिन पहले पुली ग्राम सभा में आंख कैंप लगा था। यहां काफी संख्या में लोगों ने जांच कराई थी। जिन लोगों की आंखों में ज्यादा दिक्कत था उन्हें गोरखपुर राज हाई हॉस्पिटल बुलाया गया था। पिडरा पैकौली संखापर गांव से लोग बस द्वारा गोरखपुर राज आई हॉस्पिटल पर आंख दिखाने गए थे। रात हो जाने के कारण जब घर लौट के लिए कोई साधन नहीं मिला तो यह गांव के ही एक टेंपो बुक कर आने लगे। रात में कोहरा तेज पड़ रहा था कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के जोल्हनिया चौराहे पर अपने गांव जाने के लिए ज्यो ही टेंपू मुंडा पीछे से आ रहा ट्रक ने ठोकर मार दिया। टेंपो बीच रोड में चला गया ट्रक के साइड से गुजर रहा अर्टिगा भी टेंपो में टक्कर मार दिया जिससे टेंपो पर बैठे सवार छटक कर रोड पर गिर गए। तेज आवाज सुनकर एवरेस्ट ढाबा का संचालक वीरू घटनास्थल पर पहुंचा और सड़क में गिरे सभी लोगों को खींचकर बाहर करने के साथ 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर पहुंची तीनों एम्बुलेंसों में लोगों को भरकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली लाया गया जहां डॉक्टरों ने सबकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद से पुलिस जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि पिडरा निवासी श्रीराम पुत्र दिप प्रसाद उम्र 70 वर्ष कुशीनगर, पैकौली निवासी विंद्रवती पत्नी विनोद यादव उम्र 65 वर्ष कुशीनगर, पिडरा निवासी गुलाबी पत्नी राजेन्द्र शर्मा उम्र 65 वर्ष कुशीनगर, शंखापार निवासी उषा देवी पत्नी सरवन 55 वर्ष कुशीनगर की मौत हो गई जबकि शुशीला पत्नी गुलाब 50 वर्षीय पैकौली कुशीनगर, मुनेश्वर पुत्र भोला 75 वर्षीय गाँव पिडरा गुरदास कुशीनगर, सुमित्रा पत्नी बुनेल 55 वर्षीय शंखापार माफी कुशीनगर, बासकली पत्नी स्वामीनाथन 70 वर्षीय शंखापर कुशीनगर घायल है सभी का इलाज जारी है। 

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें