बीएसए ने दुद्धी क्षेत्र के कई विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह दुद्धी, सोनभद्र।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन पाठक ने मंगलवार को दुद्धी क्षेत्र के आधा दर्जन स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया।बीएसए के निरीक्षण में दुद्धी क्षेत्र के अध्यापकों की पोल खुल गई।
  • जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिला बेसिक अधिकारी दुद्धी विकास खण्ड दुद्धी के दौरे पर थे कि उन्होंने 06 विद्यालयों का क्रमशः कंपोजिट विद्यालय हथवानी, प्राथमिक विद्यालय साउडीह,…
  • निरीक्षण में कंपोजिट विद्यालय हथवानी के सहायक अध्यापक संजय कुमार, अनुदेशक दिनेश व शिवाजी तथा प्राथमिक विद्यालय प्राऊनशीला के सहायक अध्यापक पंकज कुमार चौधरी अनुपस्थित
  • पाए गए।
Share

रवि सिंह

दुद्धी, सोनभद्र।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन पाठक ने मंगलवार को दुद्धी क्षेत्र के आधा दर्जन स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया।बीएसए के निरीक्षण में दुद्धी क्षेत्र के अध्यापकों की पोल खुल गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिला बेसिक अधिकारी दुद्धी विकास खण्ड दुद्धी के दौरे पर थे कि उन्होंने 06 विद्यालयों का क्रमशः कंपोजिट विद्यालय हथवानी, प्राथमिक विद्यालय साउडीह, प्राथमिक विद्यालय हथवानी 2, कंपोजिट विद्यालय गड़दरवा, प्राथमिक विद्यालय प्राऊनशीला, प्राथमिक विद्यालय बीडर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कंपोजिट विद्यालय हथवानी के सहायक अध्यापक संजय कुमार, अनुदेशक दिनेश व शिवाजी तथा प्राथमिक विद्यालय प्राऊनशीला के सहायक अध्यापक पंकज कुमार चौधरी अनुपस्थित पाए गए। अपने उत्तरदायित्यो के प्रति लापरवाही बरतने के क्रम में संबंधित शिक्षक/अनुदेशक का वेतन/मानदेय अवरूद्ध किया गया। सभी विद्यालयों में छात्र उपस्थिति व शिक्षा की गुणवत्ता ठीक पाए जाने पर संबंधित प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापकों का प्रशंसा करते हुए और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, खासकर प्राथमिक विद्यालय बीडर में छात्र उपस्थिति और शैक्षिक गुणवत्ता , भौतिक परिवेश बेहतर पाया गया।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें