
(रिपोर्ट अरविंद दूबे)
सोनभद्र। जिले के राबर्ट्सगंज ( 80) लोक सभा चुनाव के मद्देनजर आज केंदीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। राबर्ट्सगंज में कार्यालय खोलकर बीजेपी ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। वैदिक मंत्रोच्चार तथा हवन-पूजन के साथ राबर्ट्सगंज नगर के शुभ श्री मैरेज हॉल के प्रागंण में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन लोकसभा कलस्टर प्रभारी उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु ने फीता काटकर किया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने आये हुए मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए लोकसभा क्षेत्र से आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। वही दयाशंकर मिश्रा दयालु ने कहा कि लोक सभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रचंड जीत का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। उन्होंने कहा यह चुनाव कार्यालय अब सभी चुनावी गतिविधियों का केंद्र होगा। अबकी बार 400 के पार के नारे को साकार रूप देना है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति लोगो का विश्वास बढ़ा है। जिससे लोकसभा के सभी सीटो पर भाजपा जीतेगी और कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का काम अब चुनाव में कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगो को केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने का है। मोदी जी ने हमें जीतो का मंत्र दिया। मोदी की गारंटी पर जनता मुहर लगाएगी। इस बार फिर ऐतिहासिक मतों से कमल खिलेगा। मोदी जी ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के अभियानों में जुटने का आवाह्न किया।

Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










